तीसरी लाइन कनेक्टिविटीकार्य के चलते परिवर्तित मार्ग से चलेंगीं ये गाड़ियां...

Posted On:- 2022-07-07



रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण मध्य रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-एनआई/एनआई का कार्य किया जा रहा है इसके चलते 9 जुलाई को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बल्लारशाह-पेड़ापाली-सिकंदराबाद-वरांगल-विजयवाड़ा होकर चलेगी। वहीं 12 जुलाई को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काचीगुड़ा-निजामाबाद-पेड़ापाली होकर चलेगी।