कोरोना बुलेटिन : आज 251 नए मामलों की पहचान, रायपुर से 62

Posted On:- 2022-07-07



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 7 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.32 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 10 हजार 813 सैंपलों की जांच में 251 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

आज कोंडागांव, बस्तर, कांकेर एवं रायगढ़ से 01-01, गरियाबंद, दंतेवाड़ा एवं धमतरी से 02-02, जशपुर एवं बलरामपुर से 03-03, महासमुंद, मुंगेली एवं कोरबा से 04-04, बालोद एवं कोरिया से 06-06, कबीरधाम से 07, जांजगीर-चांपा से 09, सूरजपुर एवं बलौदाबाजार से 10-10, सरगुजा से 13, बिलासपुर से 15, बेमेतरा से 17, राजनांदगांव से 24, दुर्ग से 45, रायपुर से 61 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 2 जिले सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

 प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 07 जिले बीजापुर एवं कोंडागांव में 01-01, गरियाबंद में 02, दंतेवाड़ा में 04, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 05, बस्तर एवं धमतरी में 10-10 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।