मंत्री अकबर का आज कबीरधाम दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

Posted On:- 2022-07-08



रायपुर/कबीरधाम (वीएनएस)। वन मंत्री व कवर्धा विधायक आज, 8 जुलाई को एक दिवसीय कबीरधाम दौरे पर रहेंगे। मंत्री अकबर दोपहर 1 बजे सहसपुर लोहारा पहुंचेंगे, जहां वे अब्दुल वाहिद के परिजनों से भेंट करेंगे। दोपहर 1.30 बजे कवर्धा कलेक्टर कार्यालय में शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वन प्रबंधन समिति तथा मंडी अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे तालपुर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।

दोपहर 3.45 बजे मंत्री अकबर अपने कवर्धा कार्यालय में पार्षदों से मुलाकात करेंगे। शाम को मंत्री अकबर वैवाहिक कार्यक्रम तथा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री अकबर रात्रि 8 बजे राजधानी वापस पहुंच जाएंगे।