इस्पात की खपत में वृद्धि देश की विकास आकांक्षाओं का परिचायक : अमिताभ मुखर्जी

Posted On:- 2022-07-08



नई दिल्ली (वीएनएस)। इस्पात मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव आईकॉनिक सप्ताह मनाते हुए एनएमडीसी ने हैदराबाद में अपने प्रधान कार्यालय में इस्पात की खपत में वृद्धि' पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रमुख खनन संगठन ने लौह और इस्पात उद्योग में अग्रणी स्थान रखने वाले व्यक्तित्वों  पी मधुसूदन, पूर्व सीएमडी, आरआईएनएल;  योगेश दारुका, साझेदार, पीडब्ल्यूसी; और राजीब मैत्रा, निदेशक, डेलॉयट को पैनल के सदस्यों के रूप में आमंत्रित किया । एनएमडीसी के वरिष्ठ प्रबंध-तंत्र - निदेशक (वित्त) अमिताभ मुखर्जी और सीवीओ  बी विश्वनाथ (आईआरएसएस) ने एनएमडीसी कर्मचारियों को तकनीकी टॉक शो के दौरान भाग लेने और संवाद करने के लिए प्रोत्साहित किया। अमिताभ मुखर्जी ने कहा, इस संगोष्ठी का विषय -इस्पात की खपत में वृद्धि - हमारे देश की विकास आकांक्षाओं का परिचायक है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, भारत में लौह अयस्क के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में हमें अपने देश के विकास की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने उत्पादन में वृद्धि करना चाहिए और इस्पात की खपत को बढ़ावा देना चाहिए।