जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मारी गई

Posted On:- 2022-07-08



नारा (वीएनएस)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मारी गई है। रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट का सामना कर रहे हैं। उन्हें मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई।