238 मिलीमीटर औसत वर्षा

Posted On:- 2022-07-08



महासमुंद (वीएनएस)। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2022 से अब तक 238.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा पिथौरा विकासखंड में 301.7 मिलीमीटर, बसना में 294.2 मिलीमीटर, महासमुंद विकासखंड में 269.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 169.2 मिलीमीटर, और सबसे कम वर्षा 159.1 मिलीमीटर बागबाहरा ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 08 जुलाई को 12.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज महासमुंद तहसील में 16.0 मिलीमीटर, पिथौरा तहसील में 15.0 मिलीमीटर, बसना तहसील में 12.9 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 10.4 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।