महासमुंद (वीएनएस)। स्व-सहायता समूह (एसएचजी) बैंक लिंकेज के कार्य में प्रगति के लिए जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण 13 जुलाई को प्रातः 10ः00 बजे जिला पंचायत कक्ष में आयोजित किया गया है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव ने जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के लिए कहा है।