सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर 35 लाख रूपये स्वीकृत

Posted On:- 2022-07-08



गरियाबंद (वीेएऩएस)।महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर प्रभात मलिक ने सांसद निधी से आठ निर्माण कार्यो के लिए 35 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत फुलझर के ग्राम बोड़की में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 3 लाख 50 हजार रूपये प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार फिंगेश्वर विकासखण्ड के ही ग्राम पंचायत लफंदी, ग्राम पंचायत बासीन, ग्राम पंचायत रावड़ में टीना शेड निर्माण हेतु 5-5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बकली में खिलावन बंजारे घर से नया तालाब तक, ग्राम पंचायत रक्शा व ग्राम पंचायत रोबा में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 5-5 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत बोड़की में रंगमंच निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद फिंगेश्वर को सौंपा गया है।