प्राकृतिक आपदा के प्रकरण में 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

Posted On:- 2022-07-08



  गरियाबंद (वीेएऩएस)। प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक के परिजन को कलेक्टर द्वारा 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम हसौदा निवासी 6 वर्षीय राम कुमार की 2 जुलाई 2021 को अत्यधिक वर्षा होने के मलबा गिरने से दबकर मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनके पिता चरण सिंह को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।