सदस्यता सूची पर दावा-आपत्ति 14 जुलाई तक

Posted On:- 2022-07-08



  बिलासपुर (वीेएऩएस)। आकाशनील प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित राजेन्द्रनगर की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 14 जुलाई तक समिति प्रबंधक श्री भोलाराम अग्रवाल के पास समिति के संस्था कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।सूची पर प्रस्तुत दावों एवं आपत्तियों का निराकरण कर सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जुलाई 2022 को किया जाएगा।