मुख्यमंत्री बघेल ने दिखाई संवेदनशीलता : जगरनाथ चौहान के पैरों का हुआ ईलाज

Posted On:- 2022-07-08



  जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्रामों में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम चंदागढ़ निवासी जगरनाथ चौहान ने अपने पैर के इलाज के लिए निवेदन किया गया था। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कायर्वाही करते हुए ईलाज करने के लिए निर्देशित किया गया था। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जगरनाथ चौहान का रायपुर मेडिकल कॉलेज में ईलाज किया गया। चौहान का सफलतापूर्वक घुटने का रिप्लेसमेंट किया गया है। इसके लिए जगरनाथ चौहान ने जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया है।