जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर विधायक विनय भगत ने आज सन्ना तहसील के ग्राम पंचायत पण्ड्रापाठ के ग्राम नावापारा पहुंचकर सपर्दंश से आकस्मिक मृत्यु हुए सरस्वती कोरवा की परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी साथ ही मृतिका के पति महेश राम को आर्थिक सहायता राशि 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। इस अवसर पर बगीचा तहसीलदार संजय मोध्या, सूरज चौरसिया उपस्थित थे।