कोण्डागांव (वीएनएस)। यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ योग आयोग की ओर से आयोजित गर्भवती माताओं केलिए विशेष योगाभ्यास परियोजनान्तर्गत कोण्डागांव में आयोजित गर्भवती माताओं के लिए विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण में जिले के स्वास्थ्य विभाग के 15 सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी और 15 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से भाग लिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय सत्यम योग केन्द्र में 08 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रशिक्षक ज्योति साहू जो योग ज्योति के नाम से जानी जाती हैं, उनके द्वारा गर्भवती माताओं के लिए उपयोगी योगासन क्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इस दौरान उनके सहयोगी नेहा देवांगन व रवि कुंभकार ने विभिन्न योग आसन के संबंध में प्रशिक्षणाथिर्यों को विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उक्त प्रशिक्षण के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से समाज कल्याण विभाग को दायित्व सौंपा गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण ललिता लकड़ा, पिरामल फांउडेशन के हरिओम, सचिन व दानिस सहित यूनिसेफ के सिमरन कौर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।