भारत सरकार के सचिव ने किया जल ग्रहण मिशन के कार्याे का निरीक्षण

Posted On:- 2022-07-08



  बेमेतरा (वीएनएस)। जल शक्ति मिशन अन्तर्गत भारत सरकार से निरज गया (आईएएस) संयुक्त सचिव व अनमोल शर्मा वैज्ञानिक सीयूडब्ल्यूए की ओर से दो दिवसीय जल शक्ति मिशन के कार्यों का जिलान्तर्गत सभी विकासखंडों का दौरा किया। जिसमें उनके द्वारा आईडब्ल्यूएमपी, जल संसाधन, मनरेगा से हुए कार्य जैसे वृक्षारोपण, एनिकट निर्माण, चेकडेम निर्माण, परकोलेशन टैंक, जल संरक्षण व संवर्धन के कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें उनके द्वारा कार्यों के प्रगति व जल शक्ति मिशन अन्तर्गत किये गये कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत लीना मंडावी, कायर्पालन अभियंता जल संसाधन सी.एस. शिवहरे, एसडीओ कृषि आर के सोलंकी, कम्प्यूटर प्रोग्रामर मनरेगा तथा जनपद पंचायत के सभी कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।