सात दिव्यांग जोड़ों को वितरित किया गया प्रोत्साहन राशि चेक

Posted On:- 2022-07-08



जांजगीर-चाम्पा(वीेएऩएस)।जिला पंचायत, जांजगीर-चाम्पा में आज जिले के 07 दिव्यांग जोड़ो को सामाजिक पुनर्वसन में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से छ.ग.शासन समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजना, निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि का चेक, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्ष, जिला पंचायत, यनिता यशवंत चन्द्रा, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, इंजिनियर रवि पाण्डेय,दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, कृषि स्थायी समिति के सभापति राजकुमार साहू पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा यशवंत चन्द्र, जिले के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी, उप संचालक पंचायत अभिमन्यु साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। जिसमें दिव्यांग दम्पति नरोत्तम केंवट पत्नी चित्रलेखा, ग्राम महंत एवं सुरेश कुमार पटेल पत्नी संतोषी, ग्राम मोहतरा, जनपद पंचायत नवागढ़ को पति-पत्नी दोनो दिव्यांग होने पर 1-1 लाख रूपये तथा अन्य 5 दम्पति जोड़ो संजय पत्नि नीतू कुम्हार, ग्राम बम्हनीडीह, श्री मनोहर लाल पत्नि अमरौतीन भारद्वाज ग्रम सोनादुला, राजकुमार पत्नि फुलमती, ग्राम बलपुर, अरविंद कुमार, पत्नी बिन्देश्वरी भारद्वाज, संदीप कुमार राठौर पत्नी वंदना को 50000-50000 हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई। दिव्यांग दम्पतियों द्वारा एकमुश्त बड़ी राशि प्राप्त होने पर उक्त राशि का प्रयोग स्वावलंबन के लिए किराना दुकान व अन्य व्यवसाय में किये जाने की बात कही गयी।