ईद-उल-फितर जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने सौंपे गए दायित्व

Posted On:- 2022-07-08



कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 10 जुलाई 2022 को ईद-उल-फितर (बकरीद) त्यौहार के उपलक्ष्य में जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए तहसीलदार व कायर्पालिका मजिस्ट्रेट मनहरण सिंह राठिया को थाना बैकुण्ठपुर का दायित्व सौंपा गया है। नायब तहसीलदार व कायर्पालिका मजिस्ट्रेट भुनेश्वर टोप्पो को थाना चरचा, नायब तहसीलदार व कायर्पालिका मजिस्ट्रेट भीष्म पटेल को थाना पटना, कटकोना, पण्डोपारा चौकी क्षेत्र, प्रभारी तहसीलदार व कायर्पालिका मजिस्ट्रेट श्रीकान्त पांडेय को थाना मनेन्द्रगढ़, झगराखांड़, खोगापानी, नायब तहसीलदार व कायर्पालिका मजिस्ट्रेट विभोर यादव को नागपुर चौकी, प्रभारी तहसीलदार व कायर्पालिका मजिस्ट्रेट मनोज पैकरा को थाना केल्हारी, तहसीलदार व कार्यपालिका मजिस्ट्रेट अमरनाथ श्याम को थाना सोनहत, रामगढ़, तहसीलदार व कार्यपालिका मजिस्ट्रेट सुधीर खलखो को थाना खड़गवां, प्रभारी तहसीलदार व कार्यपालिका मजिस्ट्रेट अंकिता पटेल को थाना चिरमिरी, पोड़ी तथा प्रभारी तहसीलदार व कार्यपालिका मजिस्ट्रेट अशोक सिंह को थाना जनकपुर, कुवारपुर तथा नायब तहसीलदार व कायर्पालिका मजिस्ट्रेट विप्लव श्रीवास्तव को थाना कोटाडोल का दायित्व सौंपा गया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे।