अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू 14 जुलाई को शाम 5:30 बजे बलरामपुर से रवाना होकर 7 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे। वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। साहू 15 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों से भेंट व चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे 15 जुलाई को शाम 5:30 बजे कार से मैनपाट जाएंगे। 16 जुलाई को मैनपाट क्षेत्र का भ्रमण कर रात 10 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा व सदस्य महेश चंद्रवंशी व सचिव भी उनके साथ रहेंगे।