बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान कसडोल में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम, सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन केलिए निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक पी.जी.टी./टी.जी.टी. एवं अन्य पद की पूर्ति आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। उक्त भर्ती में दस्तावेज सत्यापन पश्चात मेरिट सूची में वरीयता के आधार पर अभ्याथिर्यों की चयन सूची जारी कर दी गई है। सूची का विस्तृत अध्ययन कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीवोवीडॉट इन पे उपलब्ध है।