महुआ मोइत्रा के खिलाफ थाने पहुंची भाजपा महिला पार्षद

Posted On:- 2022-07-08



  धमतरी (वीएनएस)। पश्चिम बंगाल से सांसद बनी महुआ मोइत्रा की ओर से हिंदू धर्म के आराध्य देवी माता काली के संबंध में की गई टिप्पणी से उद्वेलित नगर निगम में भाजपाई महिला पार्षदगण श्यामा साहू व प्राची सोनी थाना सिटी कोतवाली धमतरी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, कि देश के संप्रदायिक सौहाद्रर्ता तथा आपसी भाईचारे को बिगाड़ कर शांतिपूर्ण माहौल को खराब किए जाने का जो प्रयास किया जा रहे हैं। ऐसे कुत्सित मानसिकता के लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएं। लिखित शिकायत देने के पश्चात श्यामा साहू ने कहा है कि हमारी धर्म हमारी संस्कृति तथा हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ हम महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे उसके लिए कोई भी त्याग की आवश्यकता क्यों ना पड़े वही पार्षद प्राची सोनी ने कहा है कि कुछ लोग राजनीतिक हथकंडे के रूप में धार्मिक भावनाओं को दुरुपयोग कर रहे हैं। हम मातृशक्ति सनातन धर्म की रक्षा के लिए अब ऐसे लोगों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर मंच पर तैयार हैं। गौरतलब है कि पूरे देश में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ विरोध का माहौल व्याप्त होकर अनेक थाना में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के पश्चात विरोध का सिलसिला प्रारंभ हो गया है, जिसकी आज शहर में भी मुखर महिला पाषर्दों के लिखित शिकायत से दर्ज करायी गई।