मुंबई (वीएनएस)। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड डेब्यू काफी चर्चित रहा। उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार के ऑपोजिट फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपना डेब्यू किया था।रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में उनके काम को देखते हुए उन्हें नई फिल्मों के लिए भी साइन किया जाने लगा है।खबर है कि हाल ही में मानुषी ने अपनी तीसरी फिल्म साइन की है। यह एक ऐक्शन एंटरटेनर फिल्म हैं और इस फिल्म में मानुषी का ऐक्शन अवतार देखने को मिलेगा।
मानुषी को उनकी तीसरी फिल्म मिल गई है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूरोप में होगी।चर्चा है कि मानुषी इस फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही यूरोप के लिए रवाना हो सकती हैं।फिल्म एक ऐक्शन एंटरटेनर है जिसके लिए मानुषी कड़ी तैयारी भी करेंगी। खबरों के मुताबिक निर्माता इस फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे जिसकी शानदार ऑनस्क्रीन पर्सनालिटी हो। उन्होंने इसके लिए मानुषी का चुनाव किया।