राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं : कलेक्टर

Posted On:- 2022-07-09



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएॅ। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का निराकरण शीघ्रता से करें। डॉ. सिंह आज वर्चुअल माध्यम से राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नियमानुसार कार्य करें। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। सभी प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करें। इससे आमजनों को सहुलियत होगी। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने कार्यालय में सभी मूलभूत सुविधा तथा स्वच्छता बनाए रखें।