प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश...

Posted On:- 2022-07-09



मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश में मानसून के आगमन के साथ ही पूरा प्रदेश बारिश से सराबोर हो गया है। मौसम विभाग से प्राप्त ताजा पूर्वानुमान के आगामी 24 घंटों में अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा व नारायणपुर जिले में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अति भारी से चरम भारी वर्षा तथा वज्रपात की संभावना है। इसके अलावा बालोद, कांकेर,कोंडागांव व गरियाबंद में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा तथा वज्रपात की संभावना है। वहीं राजनांदगांव व धमतरी में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है।