आज़ादी के अमृत महोत्सव पर जेएसपीएल ने किया वृक्षारोपण

Posted On:- 2022-07-09



रायपुर (वीएनएस)। आजादी के 75 वें वर्ष पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने राष्ट्रीय आह्वान किया है। जन-भागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव को जन-उत्सव के रूप में मनाने के लिए 4 से 10 जुलाई तक प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर, सभी उत्सुक प्रतिभागी उक्त उद्देश्य को सार्थक बनाने अपनी सहभागिता देते हुए उत्साहवर्धक उपस्थिति दी ।इसी तारतम्य में "जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी)" ने 4 से 10 जुलाई तक प्रतिष्ठित सप्ताह के लिए थीम ग्रामीण भारत पर ध्यान देने के साथ स्टील की खपत बढ़ाने पर आधारित की गई है।

इसी कार्यक्रम के साथ जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपी) रायपुर ने 9 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित एक नए ऑक्सी जोन की ओर एक और कदम बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, यह स्थल शक्ति विहार फेज-2 से लगा हुआ है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण में शामिल होने के लिए जे.एस.पी. के विभिन्न विभागों से 100 से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। वहां मौजूद सभी कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ पौधरोपण किया और उसके बाद फोटो सेशन भी हुआ।

इसी श्रृंखला की अन्तिम कडी के अन्तर्गत "जिन्दल स्टील एंड पॉवर (जे.एस.पी.)" द्वारा आगामी रविवार, 10 जुलाई को प्रात: 7:00 बजे मरीन ड्राईव, तेलीबांधा से वॉकेथॉन आयोजित की गई है। पंजीयन सुबह 6:30 से प्रारंभ होगा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल। प्रतिस्पर्धात्मक अवसर को सार्थक बनाने का अनुरोध कम्पनी ने किया है।