बालोद (वीएनएस)। लोक निर्माण विभाग बालोद संभाग बालोद के उपसंभाग गुण्डरदेही में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में स्वीकृत शासकीय बी.ई.ओ. व उप रजिस्टार भवन गुण्डरदेही में सी.सी. पहुंच मार्ग लम्बाई 0.20 कि.मी. के निर्माण कार्य केलिए राशि 10.75 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिसका निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग के कायर्पालन अभियंता ने बताया की विद्यमान मार्ग काली मिट्टी क्षेत्र में होने के कारण मौसम परिवर्तन के साथ एक्सपेंशन एण्ड कॉन्ट्रैक्शन होने के कारण सी.सी. मार्ग में हेयर क्रेक 02 स्थानों पर परिलक्षित हुए है। जिसमें तत्काल आवश्यक सुधार कार्य कराया गया है।