कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक हुई आयोजित
Posted On:- 2022-07-09
मेनपावर बढ़ाने और समांतर कार्य कराकर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल व स्वच्छता मिशन समिति की बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम, बसाहटों में टेपनल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तैयार की गई योजना का अनुमोदन व क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र यादव, वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद, सीएमएचओ रंजीत टोप्पो, कायर्पालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व्ही.के. उरमलिया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी व पीएचई के अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अग्रवाल ने सभी विकासखंडो में पंचायतवार जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी लेते हुए डीपीआर तैयार करने, प्रशासकीय स्वीकृति, निविदा व कार्यादेश के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही प्राप्त सभी डी.पी.आर. का शीघ्र परीक्षण कर ड्राफ्ट व शेड्यूल आॅफ क्वानटिटी जैसी अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने पीएचई के कार्यपालन अभियंता को जल्द से जल्द सभी योजनाओं की निविदा आमंत्रण की कार्यपाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त निविदाओं पर आगे की कायर्वाही करते हुए इकाईयों को कार्य आदेश जारी करने के लिए कहा। इसकेलिए जिला व ब्लॉक स्तर पर मेनपावर बढ़ाने, समांतर रूप से सभी कार्याे को पूर्ण करने की बात कही साथ ही नियमित रूप से कार्याे का मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पंचायतवार जल जीवन मिशन के कार्यों की डीपीआर की जानकारी तैयार कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सभी विकासखंड केलिए पृथक-पृथक टीम लगाने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के तहत टेपनल के माध्यम से सभी शासकीय भवनों में पेयजल उपलब्ध कराने के कार्यों की भी समीक्षा की। साथ ही सभी विकासखंड के स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, आश्रम छात्रावासों मे रनिंग टेप वाटर की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को उक्त कार्य का जल्द से जल्द भौतिक सत्यापन कराने कहा। कलेक्टर अग्रवाल ने विभाग के एमआईएस पोर्टल पर एफ.एच.टी.सी. की त्रुटिपूर्ण एंट्री में सुधार लाने व अद्यतन जानकारी एंट्री करने के लिए निर्देशित किया।