जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत खड़सा के सरना झरिया नाले पर बने स्टॉप डेम एवं खेतों में फसल बुआई की स्थिति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव, वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय, जनपद सीईओ लोकहित भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्टॉप डेम का अवलोकन करते हुए नाले में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्टॉप डेम की समय समय पर साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेम से लगे खेतों के किसानों से फसल बुआई की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए उन्हें धान के बदले अन्य फसल लेने व जैविक खाद के उपयोग की समझाईश दी। किसान चमून सिंह ने बताया कि डेम से नजदीक उसका 14 एकड़ जमीन है, जहां वह खरीफ फसल की बोनी की तैयारी कर रहा है। उसके द्वारा वतर्मान में धान की फसल ली जाएगी साथ ही रवि के समय गेहूं सहित अन्य फसल का उत्पादन किया जाएगा। किसान ने बताया कि वह अपने खेतों में रासायनिक खाद के साथ साथ जैविक खाद का भी उपयोग करता है।