फर्जी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की जा रही है ठगी, तत्काल पुलिस को करें सूचित

Posted On:- 2022-07-09



  बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिलें में चल रहे विभिन्न विभागों के भतिर्यों प्रक्रिया अंतर्गत आवेदकों को फर्जी नियुक्ति पत्र ठगी के द्वारा जारी किया जा रहा है। जो कि पूरी तरह से फर्जी है। इस संबंध में ऐसे आवेदकों को तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए है। जो पत्र जारी किया गया है वह प्रथम दृष्टयता में ही फर्जी नजर आ रहा है। पत्र में संयुक्त कलेक्टर व अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ का फर्जी हस्ताक्षर व फर्जी सील का उपयोग किया जा रहा है। नियुक्ति पत्र में इस स्तर के अधिकारी से जारी ही नही किया जाता है। इसके साथ ही पैसे मांगने संबंधित फर्जी फोन कॉल आने की गंभीर शिकायत आवेदकों की ओर से की गयी है। जिस पर कलेक्टर रजत बंसल व एसपी दीपक झा ने सभी आवेदकों से फ्रॉड कॉल से बचने कहा है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी फोन से साझा नहीं करने कहा गया है। ऐसे कॉल आते ही आवेदक अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराए व संबंधित विभाग को भी अवगत कराएं। भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिकृत जानकारी केवल जिले के वेबसाइट, विभाग की वेबसाइट, विभाग की सूचना पटल व जनसंपर्क विभाग की ओर से समय समय पर जारी समाचार से ही दी जाती। सभी आवेदक नियमित रूप से जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन का नियमित रूप से अवलोकन करते रहे। भर्ती प्रक्रिया के बारे में किसी भी तरह की अन्य जानकारी प्राप्त करने सीधे संबंधित विभागों के जिला कार्यालय में जाकर प्राप्त कर सकते है।