पीसीसी चीफ मरकाम का बलौदाबाजार दौरा 10 को

Posted On:- 2022-07-09



रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 10 जुलाई सुबह 10 बजे रविवार को रायपुर से सिमगा जिला बलौदाबाजार के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे सिमगा में सुनील महेश्वरी के निवास में शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर ब्रह्मलीन आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। दोपहर 12 बजे सिमगा से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे रायपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।