राजीव गांधी जयंती के अवसर पर निःशुल्क जांच शिविर 20 से 23 अगस्त तक

Posted On:- 2022-07-09



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती (20 अगस्त) एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस (23 अगस्त) के अवसर पर ऑर्थो स्पोर्ट्स डॉ. मनु बोरा, गुणगांव, MMI, नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर एवं वीरजी आयुर्वेदिक संस्थान, रायपुर के विशेष सहयोग से निःशुल्क जांच शिविर, जिसमें देश- विदेश के विशेषज्ञ स्पोर्ट्स इंजुरी, ACL, आर्थोस्कोपी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, ऑर्थोपेडिक्स, फिजियो एवं मल्टी स्पेशियलिटी डॉक्टर्स की टीम के साथ आयुर्वेदाचार्य, नाड़ी बैद, पंचकर्म विशेषज्ञ एवं योगाचार्य अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेलकूद प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने बताया कि यह शिविर 20 से 23 अगस्त प्रातः 10 से 4 बजे सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग चौक, रायपुर पर आयोजित होगा।

स्पोर्ट्स इंजुरी के विशेषज्ञ डॉ. मनु बोरा गुणगांव एवं डॉ. अखिल अग्निहोत्री 'फ्रांस' से विशेष रूप से 20 एवं 21 अगस्त को शिविर में शामिल होंगे, मांसपेशियों, जोड़ों एवं हड्डी की गंभीर समस्या से पीड़ित खिलाड़ी/व्यक्ति लाभ अवश्य उठावें।