अवैध शराब से बढ़ रहा प्रदेश में अपराध : डाॅ. किरण बघेल

Posted On:- 2022-07-09



रायपुर (वीएनएस)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डाॅ. किरण बघेल ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री व नशे का कारोबार इस कदर बढ़ गया है कि अब शराब के नशे में रिश्ते भी तार-तार हो रहे हैं जो बेहद ही दुखद है।अभी जांजगीर जिले की घटना शांत नहीं हुई थी की बिलासपुर में एक पिता द्वारा मासूम बेटे की अप्राकृतिक कृत्य कर हत्या कर देना इस बात को बताता है कि शराब और अन्य नशा के कारण इस तरह की घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है जो बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं हर दिन बढ़ती जा रही है और अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ चुका है कि पुलिस भी अपराधियों के सामने मौन है। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है अपराधियों का बोलबाला बढ़ गया है। जिस तरह की घटनाएं घटित हो रही है और उनका मनोबल क्योंकि अपराधियों पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने से मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट हत्या, अनाचार, अपहरण के मामलें हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार कुछ भी नहीं कर रही है और पुलिस प्रशासन केवल अपराधियों के सामने मौन है। यह समझ से परे है कि आखिरकार पुलिस का किसका दबाव है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी डाॅ. किरण बघेल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ठोस कदम उठाए नहीं तो उग्र आंदोलन होगा।