बेमेतरा (वीएऩएस)।-चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 10 जुलाई सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में जिले मे 204मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 266.3मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 157.2मि.मी. वर्षा बेरला तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानखम्हरिया तहसील मे 242.2 मि.मी. वर्षा, नवागढ़ तहसील में 157.6 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 196 9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।