जैन संवेदना ट्रस्ट ने आचार्य विशुद्ध सागर की अगवानी कर व्यक्त की मंगलभावना

Posted On:- 2022-07-10



रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में चातुर्मास हेतु मुनिभगवंत आचार्य 108 विशुद्ध सागर एवं 21 मुनिभागवंतों के मंगलप्रवेश अवसर पर जैन संवेदना ट्रस्ट ने भाववन्दन कर स्वागत अगवानी की। रायपुर में 65 साधु साध्वियों का समागम है। आगामी 13 जुलाई से आरम्भ हो रहे चातुर्मास में इस वर्ष धर्म आध्यात्म की अविरल धारा बहेगी।

जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा, चन्द्रेश शाह ने आचार्य विशुद्ध सागर के दर्शन वन्दन कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन संवेदना ट्रस्ट ने चातुर्मास के दौरान होने वाले सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर हरीश डागा, गुलाब दस्सानी, महावीर कोचर उपस्थित रहे।