कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज 110 नए मामलों की पुष्टि, रायपुर से 15

Posted On:- 2022-07-10



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 10 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 3.78 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 911 सैंपलों की जांच में 110 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 99 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में 1466 मामले सक्रिय हैं।

आज बस्तर, महासमुंद एवं कोरबा से 01-01, धमतरी से 02, सूरजपुर, बालोद एवं राजनांदगांव से 05-05, रायगढ़ एवं बलौदाबाजार से 08-08, जांजगीर-चांपा से 10, रायपुर से 15, सरगुजा एवं दुर्ग से 16-16, बिलासपुर से 17 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में आज 01 से 15 के मध्य 07 जिले कोंडागांव में 01, दंतेवाड़ा में 02, गरियाबंद में 04, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कांकेर में 07-07, जशपुर एवं बस्तर में 15-15 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।