नई दिल्ली (वीएनएस)। 17वीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबकिना ने महिला एकल के फाइनल में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी ओन्स जबूर को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीत लिया है।रयबकिना ने लगभग दो घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में 3-6, 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह ग्रास कोर्ट स्लैम जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।23 वर्षीय रयबकिना 2011 के बाद से विंबलडन जीतने वाली सबसे युवा महिला बन गई हैं।
रयबकिना ने पहले दौर में कोको को 7-6(2), 7-5 से हराया।उन्होंने दूसरे दौर में कनाडा की बियांका एंड्रीस्कु को 6-4, 7-6(5) से हराया।तीसरे दौर में रयबाकिना ने चीन की किनवेन झेंग को सीधे सेटों में 7-6(4), 7-5 से हराया।वहीं राउंड ऑफ-16 में पेट्रा मार्टिक को 7-5, 6-3 से मात दी।उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अजला टोमलजानोविक को 4-6, 6-2, 6-3 से मात दी।सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने सिमोना हालेप के खिलाफ जीत दर्ज की।