अग्रसेन कॉलेज की "अग्रवाणी" में "मीडिया की बदलती जिम्मेदारी" पर परिचर्चा 12 को 

Posted On:- 2022-07-11



रायपुर (वीएनएस)। अग्रसेन महाविद्यालय (पुरानी बस्ती) के नवनिर्मित ऑडियो विजुअल स्टुडियो में रेडियो अग्रवाणी की ओर से मंगलवार सुबह ग्यारह बजे एक परिचर्चा आयोजित की जाएगी। परिचर्चा का विषय है - "समाज के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मीडिया की बदलती जिम्मेदारी"। इसमें वक्ता के रूप में राजधानी के तीन सुपरिचित पत्रकार-आईबीसी-24 न्यूज चैनल से संजय शर्मा, दैनिक भास्कर से कौशल स्वर्णबेर और न्यूज-24 चैनल से आशीष तिवारी शामिल रहेंगे।

पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. विभाष कुमार झा परिचर्चा का संचालन करेंगे। इस परिचर्चा को रेडियो अग्रवाणी के साथ ही यूट्यूब पर भी प्रसारित किया जाएगा।