कोरिया (वीएनएस)। मुख्यमंत्री की परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना के लिए घोषणा के परिपालन में अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 जारी किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन सुविधा केन्द्र के द्वारा शिक्षार्थी लायसेंस के अतिरिक्त अन्य परिवहन सेवाओं के लिए फार्म भरना, ऑनलाइल भुगतान करना, आवश्यक दस्तावेज स्केन कर अपलोड करना एवं निर्धारित प्रपत्र में प्रिट आउट प्रदाय करने का भी कार्य भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए आवेदकों के आवेदन 19 जुलाई तक आमंत्रित किया जाता है।