अम्बिकापुर (वीएनएस)। 11 जुलाई तक 138.9 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 11 जुलाई 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 196.7 मिलीमीटर, दरिमा में 138.2 मिमी, लुण्ड्रा में 29.5 मिमी, सीतापुर में 126.2 मिमी, लखनपुर में 227.4 मिमी, उदयपुर में 155.9 मिमी, बतौली में 87.8 मिमी एवं मैनपाट में 149.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। 11 जुलाई 2022 को तहसील दरिमा में 0.2 मिमी, लुण्ड्रा में 0.5 मिमी, लखनपुर में 12.8 मिमी, उदयपुर में 7.2 मिमी, बतौली में 0.7 मिमी एवं मैनपाट में 6.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस तरह इस दिन जिले में 3.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।