कमिश्नर की बैठक 13 को

Posted On:- 2022-07-11



सूरजपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री के सरगुजा एवं बस्तर संभाग के भ्रमण के दौरान विभिन्न जाति, समाज, समुदाय प्रमुखों से मुलाकात की गई। जिसमें उनके द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में आने वाली अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक संभागीय आयुक्त की उपस्थिति में आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसमें संबंधित जिले के कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त व अनुसूचित जाति, जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

सूरजपुर जिला में 13 जुलाई 2022 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 4 बजे बैठक आयोजित की गई है। सरगुजा संभाग आयुक्त जी आर चुरेन्द्र ने समाज, समाज प्रमुखों को अपनी बात रखने हेतु बैठक में उपस्थित रहने आग्रह किया गया है।