बालोद (वीएनएस)।कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के आमजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने एक-एक कर आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी माॅगो व समस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। जनदर्शन में आज 54 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारी द्वारा आवेदनों का त्वरित निराकरण कर आवेदक को सूचित कर दिया जाएगा।