सिरपुर के श्रीराम जानकी मंदिर में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख की स्वीकृति

Posted On:- 2022-07-11



चन्द्रनाहू कुर्मी छत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव का जताया आभार

महासमुंद (वीएनएस)। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के श्रीराम जानकी मंदिर में 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। राशि की स्वीकृति पर छग चन्द्रनाहू कुर्मी छत्रिय समाज लवन राज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताया है। सोमवार को छग चन्द्रनाहू कुर्मी छत्रिय समाज लवन राज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने सिरपुर में समाज का श्रीराम जानकी मंदिर में भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृति पर हर्ष जताया। भवन निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति पर चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष खोरबाहरा चंद्राकर, गौरीशंकर चंद्राकर, बसन्त चंद्राकर, चिन्तामणि चंद्राकर, पंचराम चंद्राकर, लुकेश्वर चंद्राकर, महेश्वर चंद्राकर, पुनीत राम चंद्राकर, रामेश्वर चंद्राकर, खेमन चंद्राकर, थनवार चंद्राकर, कीर्तन चंद्राकर, हीरालाल चंद्राकर, सुखराम चंद्राकर, मीना चंद्राकर, बाबूलाल चंद्राकर आदि ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।