जिले में औसत वर्षा 291.2 मि.मी. दर्ज

Posted On:- 2022-07-11



  गरियाबंद (वीएनएस)। गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 1 जून से 11 जुलाई तक औसत वर्षा 291.2 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से 96.7 प्रतिशत है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को सर्वाधिक वर्षा गरियाबंद तहसील में 9.2 मि.मी. दर्ज की गई है। इसी प्रकार राजिम तहसील में 9 मि.मी., छुरा में 8.2 मि.मी., मैनपुर तहसील में 3.3 मि.मी, और देवभोग तहसील में 7.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।