जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ यादव ने आज पर्यटन स्थल रानीदाह का अवलोकन करते हुए वहां पर्यटकों की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही रानीदाह स्थल के इतिहास के संबंध में संक्षिप्त बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए व मरम्मत योग्य स्थानों के मरम्मत कराने के लिए कहा। उन्होंने रानीदाह डेम का भी जायजा लेते हुए डेम की समय-समय पर सफाई कराने के लिए कहा, जिससे डेम में जलभराव बना रहे। इस दौरान उन्होंने छोटा बनई डेम का भी अवलोकन किया। डेम में समूह के माध्यम से मछली पालन कराए जाने केलिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।