कोरबा(वीएनएस)।जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित किए गए चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 80 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयन परीक्षा 30 अपै्रल को आयोजित की गई थी। नवोदय विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा में सम्मिलित पाल्य-पाल्या अपनी जन्मतिथि व रोल नम्बर डालकर चयन की जानकारी प्राप्त कर सकते है।