जांजगीर-चाम्पा (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण आज कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा की ओर से जिले के राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। वतर्मान में जिले के वेयर हाउस में कुल 1375 बैलेट यूनिट, 50 कंट्रोल यूनिट व 2005 व्हीव्हीपीएटी मशीन सुरक्षित रखी गई है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयोग की ओर से निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी मशीन के रख-रखाव करने के लिए संबंधित कमर्चारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उप-जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मंडावी, जिला निर्वाचन कार्यालय से प्रदीप पांडेय, प्रकाश थवाईत, गिरीलाल राठौर, आकाश शर्मा, राजनीतिक दलों से आभाष बोस, प्रदीप सराफ, राधेश्याम सूयर्वंशी, हरदेव टंडन, सत्यनारायण कमलेश, बजरंग लाल पटेल व पुलिस सुरक्षा बल आदि उपस्थित थे।