गर्भवती महिलाओं केलिए 3 दिवसीय विशेष योगाभ्यास शिविर का समापन

Posted On:- 2022-07-11



  कोण्डागांव (वीएनएस)। यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ योग आयोग की ओर से गर्भवती महिलाओं केलिए विशेष योगाभ्यास के तीसरे चरण में परियोजना अन्तर्गत 30 सीएचओ व 30 एएनएम को गर्भवती महिलाओं केलिए विषेष योगाभ्यास प्रषिक्षण कार्यक्रम का रविवार को सामुदायिक भवन विकास नगर कोण्डागांव में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवंर पटेल, विशेष अतिथि षिल्पा देवांगन, पार्षद हिरामनी पोयाम व छत्तीसगढ़ योग आयोग के ट्रेनर ज्योति साहू ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण को ट्रेनर ज्योति साहू, सहयोगी नेहा देवांगन व छत्तीसगढ़ योग आयोग रवि कुंभकार की ओर से कराया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का योगाभ्यास की पहल बहुत ही अच्छी पहल है। इस पहल को कायम रखने की जरूरत है। मैं कोण्डागांव जिले में यह गर्भवती महिलाओं के योगाभ्यास का प्रयास कर अच्छी परिणाम लाने की आशा करती हूॅ व डॉ. शिल्पा देवांगन ने कहा कि योग का मतलब है कि शरीर और मन को जोड़ना वैसे ही हम भी एक दूसरे ज्ञानेन्द्रियों व अंगों को जोड़कर योगाभ्यास करते है। इस योगाभ्यास में स्वस्थ मां और बच्चे दोनों स्वस्थ होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रभारी मंत्री कवासी लखमा को धन्यवाद देना चाहती हूं कि गर्भवती महिलाओं के योगाभ्यास का इस पायलेट प्रोजेक्ट केलिए जिला कोण्डागांव का चयन किया गया है। इस पायलेट प्रोजेक्ट से अन्य जिलों को भी प्रेरणा प्राप्त होगी। इस 3 दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण विभाग ललिता लकड़ा व मास्टर ट्रेनर मोनिका पटेल सहित शिवचरण साहू, योगेश्वर साहू, गीता पांडे (वरिष्ठ लिपिक), विरेन्द्र दीवान, रमेश मरकाम, पिरामल फाउंडेशन से हरीओम भी उपस्थित रहे।