आज का पंचांग : मंगला गौरी व्रत, आज के मुहूर्त और शुभ योग जानें

Posted On:- 2022-07-19




राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 28, शक संवत् 1944, श्रावण कृष्ण षष्ठी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 04, जिल्हिजा 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जुलाई सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायण उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।

अतिगण्ड योग अपराह्न 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ, वणिज करण प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - शीतला सप्तमी, मंगला गौरी व्रत प्रारंभ।

सूर्योदय : सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 07 बजकर 19 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल सुबह 07 बजकर 26 मिनट से 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सुबह 05 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 07 मिनट तक। भद्रा सुबह 07 बजकर 49 मिनट से शाम 07 बजकर 36 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।



Related News
thumb

आज का पंचांग : शनिवार 17 मई 2025

शनिवार 17 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन पूर्वाषाढा और साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो श...


thumb

आज का पंचांग : शुक्रवार 16 मई 2025

16 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्र...


thumb

आज का पंचांग : बुधवार 14 मई 2025

बुधवार 14 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र और परिध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें ...


thumb

आज का पंचांग : मंगलवार 13 मई 2025

मंगलवार 13 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन विशाखा नक्षत्र और वरीघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात क...


thumb

आज का पंचांग : शनिवार 10 मई 2025

शनिवार 10 मई 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन चित्रा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें...


thumb

आज मोहिनी एकादशी व्रत

हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस साल यह तिथि 8 मई को पड़ रही है। इसी दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रख...