महिला आयोग ने आवेदिका को दिलाई 20 लाख की क्षतिपूर्ति

Posted On:- 2024-12-10




आयोग के निर्देश पर बुआ के साथ ठगी करने वाला भतीजा और बैंक मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में आवेदिका द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व शादी से इंकार कर आवेदिका को बर्बाद करने की धमकी दिये जाने के संबंध में एक आवेदन प्रस्तुत हुआ था, जिसको पंजीबध्द करके आयोग ने सिर्फ तीन ही सुनवाई में सुलहनामा करवाया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने अनावेदक (शासकीय शिक्षक) से आवेदिका को उसके साथ हुए प्रताड़ना के एवज में क्षतिपूर्ति, भरण-पोषण देने के लिए कहा. जिसमें अनावेदक ने सहमति जताते हुए आवेदिका को 10 लाख रू. नगद एवं 10 लाख रू. क्षतिपूर्ति राशि चेक के द्वारा दिया। आयोग द्वारा किसी भी प्रताड़ित महिला को अबतक का सबसे बड़ा क्षतिपूर्ति राशि 20 लाख रू. दिलाया गया। उभय पक्षों ने सुलह का इकरारनामा बनाकर आयोग में प्रस्तुत किया, कि भविष्य में आवेदिका को परेशान नहीं करने का भी उल्लेख हैं।

आयोग में एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अपने भतीजे और बैंक मैनेजर द्वारा झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर उसके नाम के जमीन को बैंक में गिरवी रखकर 10 लाख रू. का लोन निकालने का था। आवेदिका ने बताया कि अनावेदक द्वारा फर्जी तरीके से उसके जगह पर दूसरी महिला का फोटो लगाकर तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साठ-गाठ कर बिना किसी वेरीफिकेशन के 10 लाख रू. लोन निकाला था, जिसमें आयोग द्वारा महज दो सुनवाई में मामले की लगभग पूरा निराकरण किया है। आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा वर्तमान बैंक मैनेजर को बैंक के मुख्य अधिकारी से इस मामले में जांच-पड़ताल कर कार्यवाही करते हुए बैंक द्वारा तत्कालीन बैंक मैनेजर के खिलाफ एफ. आई. आर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था। जिसमें तत्कालीन बैंक मैनेजर तथा आवेदिका के भतीजे (अनावेदक) और इस गिरोह का एक अन्य व्यक्ति जो लोन लेने के समय में गारंटर बना था, इन तीनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे और जांच-पड़ताल कर रही है, जिससे पता चलता है कि यह फर्जीवाड़ा सिर्फ एक नहीं है यह आरोपी लगातार कई वर्षों से लोगो को ठग रहे है। महिला आयोग से आवेदिका ने दो चीजों की मांग की थी कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले और आवेदिका का 15 एकड़ जमीन जो बैंक के पास बंधक है वह आवेदिका को वापस किया जाये। आयोग द्वारा बैंक के अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया जाएगा कि आवेदिका की जमीन को जल्द से जल्द बंधनमुक्त कर दिया जाए।



Related News
thumb

पीएम सूर्यघर योजना बनी तुषार पांडे के परिवार के लिए राहत का जरिया

तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर रूफटॉप लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। बिजली के मासिक खर्च से राहत मिलने के साथ ही स...


thumb

बैगा बाहुल्य अंचल की 135 आंगनबाड़ियों में एक साथ सजा ‘आंगन मिलन सेवा’

महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन यो...


thumb

नुक्कड़ नाटक से गूंजा संदेश -टीबी मुक्त, नशामुक्त भारत की ओर बढ़े कदम

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक...


thumb

नवाचार से उद्यमिता की ओर बढ़े कदम, विद्यार्थियों को मिला स्टार्टअप क...

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज में विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। विद्यार्थियों क...


thumb

स्थानांतरण पर एसडीएम जागेश्वर कौशल को दी गई आत्मीय विदाई

कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि कौशल ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ किया। जिले में...


thumb

पोषण की थाली से सजा आंगन, ‘आंगन मिलन सेवा’ में स्वस्थ परिवार का संकल्प

महिलाओं को अपने घरों में मुनगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मुनगा की पत्तियों एवं फलियों में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए इसे नियमित आहा...