रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के भनपुरी स्थित रामेश्वरम नगर में शुक्रवार रात घरेलू विवाद के बाद बड़ा हादसा हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में पति ने घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखे सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 पुलिसकर्मी और 2 पड़ोसी घायल हो गए।
झगड़े की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
खमतराई थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को भनपुरी में पति-पत्नी के झगड़े की सूचना मिली थी। शिकायत थी कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, जांच में यह दावा गलत पाया गया।
पुलिस ने पति-पत्नी के बीच सुलह कराने की कोशिश की और महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान जब पुलिसकर्मी और पड़ोसी पति को समझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने घर में आग लगा दी।
सिलेंडर ब्लास्ट से मची तबाही
आग लगने के कुछ ही देर बाद घर में रखा सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। आग में झुलसने से पति की मौत हो गई, जबकि घटना में दो पुलिसकर्मी और दो पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का इलाज जारी
घटना में घायल पुलिसकर्मियों में हेमंत गिलहरे और विकास सिंह शामिल हैं। वहीं, पड़ोसियों में विक्रम ठाकुर और चेतन योगी को भी चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद खमतराई पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और मर्ग इंटीमेशन दर्ज किया। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
घरेलू विवाद बना हादसे की वजह
पुलिस ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद का था, जिसमें झगड़े के बाद पति ने आगजनी जैसा खतरनाक कदम उठाया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और पुलिस द्वारा जांच जारी है।
तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर रूफटॉप लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। बिजली के मासिक खर्च से राहत मिलने के साथ ही स...
महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन यो...
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक...
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज में विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। विद्यार्थियों क...
कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि कौशल ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ किया। जिले में...
महिलाओं को अपने घरों में मुनगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मुनगा की पत्तियों एवं फलियों में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए इसे नियमित आहा...