अमेरिका में ट्रांसजेंडर नहीं बन पाएंगे सैनिक, ट्रंप के फरमान पर लगी मुहर

Posted On:- 2025-02-15




वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिकी सेना अब ट्रांसजेंडर लोगों को सेना में भर्ती होने की अनुमति नहीं देगी। साथ ही सेना में सेवा दे रहे लोगों को भी लिंग परिवर्तन की सुविधा को बंद करने का फैसला किया है। अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी शेयर की है।

लिंग परिवर्तन की सुविधा भी बंद होगी

सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए गए बयान में अमेरिकी सेना ने कहा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जेंडर डिस्फोरिया की हिस्ट्री वाले व्यक्तियों के लिए सेना में भर्ती होने पर रोक लगा दी गई है। अमेरिकी सेना अब सैनिकों के लिए लिंग परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं को निष्पादित करना या सुविधा प्रदान करना बंद कर देगी।' अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि जेंडर डिस्फोरिया से पीड़ित लोगों ने अपनी इच्छा से देश की सेवा की है और उनके साथ गरिमा और सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने की थी घोषणा

अमेरिकी सेना की यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पिछले महीने की गई घोषणा के बाद आई है, जिसमें उन्होंने चार कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे, जो सेना को नया स्वरूप देंगे। ट्रंप के इन फरमानों में ट्रांसजेंडर लोगों को अमेरिकी सशस्त्र बलों में सेवा देने पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण में ऐलान किया था कि उनके दूसरे कार्यकाल में अमेरिका में तीसरे लिंग की कोई जगह नहीं रहेगी। अब केवल महिला और पुरुष दो ही लिंग होंगे। इससे पहले अपने पहले कार्यकाल में के दौरान भी ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे।



Related News
thumb

हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित 'एकता का जश्न' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा...


thumb

संयुक्त राष्ट्र में करेक्ट द मैप प्रस्ताव का भारत ने किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को 'करेक्ट द मैप' प्रस्ताव पारित कर दिया। दुनिया के नक्शों में देशों और महाद्वीपों के वास्तविक आकार को अधिक सटीक...


thumb

मेलोनी के नाम इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने की उपलब्धि

जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है।


thumb

SCO समिट में मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात, हाथ मिलाकर हुई बातचीत

26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई।


thumb

SCO समिट में PM मोदी का आतंकवाद पर प्रहार, शहबाज शरीफ के सामने दिया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपन...


thumb

हमने किसी देश पर कब्ज़ा नहीं किया, न ही धर्म बदला: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कनाडाई शहर टोरंटो में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय मंच से भारत की सभ्यतागत सोच और उसके वैश्विक दृष्ट...