नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने कही ये बात

Posted On:- 2025-02-16




नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है। ऐसे में राजधानी दिल्ली से भी भारी संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महाकुंभ के लिए यहां से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस ट्रेन में सवार होने के लिए भारी संख्या में यात्री पहुंच गए। इस कारण प्लैटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पर केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने भी ट्वीट किया है।

क्या बोले अश्विन वैष्णव

इस घटना पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालात काबू में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं भीड़ पर काबू पाने के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक अश्विन वैष्णव कुछ ही देर में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहीं अस्पताल जाकर वह घायलों से भी मुलाकात कर सकते हैं।  



Related News
thumb

पश्चिम बंगाल में 1 लाख कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी,390 करोड़...

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने राज्य के विभिन्न संवर्गों और संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से कर्मचारियों के 14 ...


thumb

चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया, नंदीग्राम पर रहेगी स...

चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है, जिसमें सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं। यह सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे ...


thumb

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्ष...

रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 1,10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की है।


thumb

दिल्ली में पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों के लिए नयी सुरक्षा नीति , ढांच...

सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद दिल्ली सरकार पुरानी इमारतों में चलने वाले पीजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए संरचनात्मक ऑडिट अनिवार्य करने जा...


thumb

मस्जिद गिराए जाने के बाद एएसआई ने किया ऐतिहासिक कुएं का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग के मनोज कुमार यादव ने कहा कि निरीक्षण का मकसद ढांचे की प्राचीनता और प्रकृति का पता लगाना और उसके ऐतिहासिक महत्व क...


thumb

यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर सामने आया ...

पांचों राज्यों में सबसे पहले मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 13 मार्च 2027 को समाप्त होगा। इसके अगले दिन 14 मार्च को गोवा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होग...